भारत में कॉन्सर्ट इकोनॉमी की अपार संभावनाएं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। ये कॉन्क्लेव 28 से 29 जनवरी तक जनता मैदान में आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम में उन्होंने कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा-मुंबई और अहमदाबाद में हुए ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें आपने देखी होंगी। भारत में ऐसे लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स पर ध्यान दें तो कॉन्सर्ट इकोनॉमी से हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ सकती है। दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत देश के विकास का इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान हुआ करता था, तो भारत के पूर्वी हिस्से का उसमें बहुत बड़ा योगदान था। ओडिशा दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था। वे बोले-मुझे बताया गया है कि यह ओडिशा के इतिहास का सबसे बड़ा निवेशक सम्मेलन है। इसमें 5 से 6 गुना अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार को बधाई देता हूं।
एमएसएमई सेक्टर पर ध्यान दें
पीएम मोदी बोले-तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं। भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े टरटए२ को सहायता करें।
आज के समय में रिसर्च और इनोवेशन की जरूरत है। सरकार रिसर्च के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए एक विशेष कोष भी बनाया गया है। उद्योगों को आगे आना चाहिए और सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए, यह सभी की अपेक्षा है।
What's Your Reaction?






