बागपत: जैन धर्म के निर्वाण महोत्सव में हादसा, की 7 मौत

मंच पर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां; भीड़ बढ़ी तो ढह गर्इं

Jan 28, 2025 - 22:14
 0  36
बागपत: जैन धर्म के निर्वाण महोत्सव में हादसा, की 7 मौत

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना में खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचाया। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

हादसा बागपत शहर से 20 किमी दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया। पुलिस ने सीढ़ी बनाने वाले ठेकेदार वसीम को हिरासत में ले लिया है। उस पर केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच बैठाई है।

  25 साल से हो रहा आयोजन

बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। छठी मौत की पुष्टि अस्पताल से हुई है। एसपी के मुताबिक, यह कार्यक्रम 25 साल से होता रहा है। इसमें देशभर से जैन समुदाय के लोग जुटते हैं। मंच का स्ट्रक्चर कैसे तैयार किया जा रहा था, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हालात कंट्रोल में हैं।

   इन लोगों की हुई मौत

हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद , अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24),  पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)