11 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ भव्य कलश यात्रा
बुढला बालाजी मंदिर में 11 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
निवाई। गांव रजवास में स्थित बुढला बालाजी मंदिर में 11 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। बुढला बालाजी आश्रम के महंत रामगोपालदास महाराज ने बताया कि महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को यज्ञाआचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने राजकीय विद्यालय के शंकर भगवान के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज व कलश पूजन करके रवाना करवाया। इस अवसर पर बुढला बालाजी आश्रम के महंत रामगोपालदास महाराज, प्रेमदास महाराज, नवलगिरी महाराज व रामशरण महाराज ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 301 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर रंग बिरंगे कपड़े पहनकर नाचती गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
करीब एक किलोमीटर तक कलश यात्रियों का लंबा काफिला बना हुआ था। इस दौरान हर हर महादेव, महादेव की जय, जय श्री राम, बुढला बालाजी की जय हो आदि के गगनबेदी उदघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए रवाना हुई। जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल व गुलाल उड़ा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े बगिया, डीजे व बैंड बाजे आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। कलश यात्रा बालाजी महाराज के मन्दिर पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा के बाद मंडप प्रवेश कराया गया। कलश पूजन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत रामगोपालदास महाराज ने बताया कि बुढला बालाजी मंदिर पर हर साल धार्मिक आयोजन होते रहते हैं जिसमें ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन से धार्मिक आस्था को बढ़ावा व भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। महायज्ञ में युवा, बुजुर्ग व महिलाओं सहित सभी लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
What's Your Reaction?

