जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य के लिए बेहद जरूरी- रामसहाय वर्मा
जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
निवाई। भाजपा के तत्वावधान में राधा दामोदर जी के कुंडों पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी व शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा के सानिध्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर में साफ-सफाई की। विधायक रामसहाय वर्मा ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हमारी संस्कृति व भविष्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। ऐतिहासिक कुंडों की सफाई से न केवल जल संचयन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान लोगों के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कुंडों की साफ-सफाई की और आमजन को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नितिन जैन, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण, महामंत्री डॉ. जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, जीतू विजय, लक्ष्मण खटाना, अंकुर गुप्ता, कर्णसिंह राजावत, जीतू धारवाल, नरेश कसाणा, सुरेश राजवंशी, ओमप्रकाश वर्मा, शंकराल सैनी, रामविलास बलाई, गिर्राज जाट, मनोज पाटनी, रमेशचन्द माली, चन्द्रकला खंडेलवाल, बाबू शर्मा व राजू तिवाड़ी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जीवन में पानी की एक-एक बूंद को बचाने और पारंपरिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?

