दहमी कलां में हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह

Nov 25, 2026 - 08:59
 0  4
दहमी कलां में हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह
दहमी कलां में हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह

जयपुर - आचार्य नवीन नंदी गुरुदेव के सान्निध्य में प्राचीन ऋषभ देव दिगंबर जैन मंदिर, दहमी कलां, बगरू में आदिनाथ विधान एवं भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, मंत्री प्रमोद बाकलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ ऋषभ देव भगवान के अभिषेक एवं महाशांतिधारा से हुआ।

इसके पुण्यार्जक शुभ जैन, भगचन्द - राजकुमारी जी, प्रवीण - सोनू जैन, प्रेरक - हुत्विक ठोलिया परिवार, राजकुमार - श्वेता बोहरा, जयपुर रहे।

चित्र अनावरण पूरणमल - ललिता अनोपड़ा ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, महावीर - सुशीला पाटनी, एम.पी. जैन , रमेश ठोलिया ने किया।

गुरुदेव की पाद प्रक्षालन का सौभाग्य संरक्षक शिखर चन्द जी, त्रिशला जी, हेमन्त जी परिवार को मिला।

शास्त्र भेंट का सौभाग्य धर्मचन्द, गौरव, शुभी, आरवी - प्रमोद, प्रिया, प्रशांत, दिशा बाकलीवाल परिवार को मिला।

आरती का सौभाग्य महावीर जी बगरू एवं बगरू जैन समाज को मिला।

संगठन मंत्री गौरव, देव नगर ने बताया कि गुरुदेव की पिच्छिका प्रदान करने का परम सौभाग्य श्रीमती शांति देवी बैराठी परिवार, विद्याधर नगर को मिला।

आरती का सौभाग्य महावीर, सुशील पाटनी, बगरू को मिला।

आदिनाथ विधान पंडित डॉ. हितेन्द्र जैन, मानसरोवर के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

अमित जैन, रवीन्द्र जैन ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में पदमचन्द मिठड़ी वाले, अजित जैन, ट्रस्टी रविन्द्र जैन, अमित जैन, मनोज छाबड़ा, मुकेश, मनोज पाटनी, नवीन पाटनी, रविकाला, राजकुमार खण्डाका, रवि जैन, रूप चन्द गंगवाल, पदम भरतपुर, महिला मण्डल की मधु जैन, सुशीला पाटनी, प्रिया बाकलीवाल, अंजु जैन मन्गौडी वाला आदि उपस्थित रहे।

आचार्य कुंथुसागर जी गुरुदेव को अर्घ्य समर्पित करने का सौभाग्य शिखर चन्द, त्रिशला , हेमन्त बयाना, पूरनमल , ललिता अनोपड़ा, अजित, अंजु मानसरोवर, प्रवीण , सोनू जोबनेर, अमित, रविन्द्र, अनिल, लक्ष्मी बाकलीवाल को मिला।

मंत्री एवं कार्यक्रम संचालक प्रमोद बाकलीवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)