जयपुर जिले में 116 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी

Oct 2, 2026 - 17:27
 0  2

जयपुर । कार्यालय जिला कलक्टर (रसद) जयपुर द्वारा पूर्व में 29 सितंबर को जारी विज्ञप्ति की जगह नवीन संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आरक्षण व्यवस्था के तहत जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय के क्षेत्राधिकार में रिक्त 116 उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने हेतु इच्छुक व पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलक्टर (रसद) संदेश नायक के अनुसार, वर्ष 2023 की पुरानी विज्ञप्ति को समाप्त कर नए सिरे से यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इनमें सामान्य में बस्सी तहसील में नगर पालिका बस्सी (वार्ड संख्या 9, 12, 21), मनोहरपुरा, दूधली, पडासोली, टहटडा टहटडा (दौपुर) तथा लालगढ़; तुंगा तहसील में खतेपुरा एवं बराला; फागी तहसील में मण्डोर, रोटवाड़ा, चकवाड़ा, नारेड़ा (छापरी), कंवरपुरा, माधोराजपुरा में भांकरोटा एवं रेनवाल मांजी; हीरापुर; जॉबनेर तहसील में जोरपुरा जॉबनेर, आसलपुर, आईदान का बास, भैंसावा तथा नगर पालिका जोबनेर (वार्ड संख्या 3, 9 एवं 10); किशनगढ़-रेनवाल तहसील में मुंडियागढ़, लुनियावास, सुण्डो का बास, रामजीपुरा कलां, जुनसिया, काबरो का बास, मलिकपुर, बाघावास, भैंसलाना तथा नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या  20 एवं वार्ड संख्या 3; फुलेरा तहसील में चैनपुरा (पीथावास), चैनपुरा (भावसा) , सुरसिंहपुरा, आकोदा, रोजड़ी, श्रीरामपुरा तथा नगर पालिका सांभर के वार्ड संख्या 1, 4, 18, 1, 8 एवं नगर पालिका फुलेरा के वार्ड संख्या 10, 14, आंधी तहसील में महंगी, डांगरवाड़ा, थली एवं फूटोलाव; आमेर तहसील में रूण्डल; जालसू तहसील में चतरपुरा, नांगल सिरस एवं रामपुरा डाबड़ी; सांगानेर तहसील में देहमीकलां (देहमीखुर्द), कपूरावाला, भम्भोरिया, वाटिका एवं नगर पालिका बगरू के वार्ड संख्या 1 एवं 2; दूदू तहसील में उरसेवा, बींगोलाव (हटुपुरा), साखून(जाखड़ों की ढ़ाणी) एवं नानण; मौजमाबाद तहसील में गाडोता एवं धमाणा; जयपुर ग्रामीण तहसील में मुण्डिया रामसर, मण्डाभोपावास एवं चकरामसर; शाहपुरा तहसील में छापड़ा खुर्द, नायन (त्रिलोकपुरा), नवलपुरा तथा नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 11, 13 एवं 14; चौमूं तहसील में गोविन्दगढ (कालू का बास)़, हस्तैड़ा, कालाडेरा, गोविन्दगढ़ तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 12 एवं 9; तथा चाकसू तहसील में नगर पालिका चाकसू के वार्ड संख्या 17 (पुराना), 15 एवं 5 (पुराना) तथा कादेड़ा शामिल हैं।

सामान्य महिला में बस्सी तहसील में रामरतनपुरा; माधोराजपुरा में मोहब्बतपुरा, झाड़ला, जोबनेर तहसील में डेहरा, बस्सी झाझड़ा एवं करणसर (खिजूरियाँ); किशनगढ़-रेनवाल तहसील में नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या 5, बासड़ी खुर्द, भांदवा (डोगी वालों का बास), डूंगरसी का बास एवं हरसोली; फुलेरा तहसील में सिनोदिया, हिरनोदा, तेज्या का बास तथा नगर पालिका नरेना का वार्ड संख्या 10; जमवारामगढ़ तहसील में नायला (रामजीपुरा) एवं ताला; आमेर तहसील में लखेर; जालसू तहसील में रायथल (विजयपुरा); सांगानेर तहसील में पवालिया (टिलावाला) एवं देवलियां; जयपुर ग्रामीण तहसील में फतेहपुरा एवं निमेड़ा; शाहपुरा तहसील में नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 4, 12 एवं 17; चौमूं तहसील में गुडलिया (कीरत सिंह का बास), खेजरोली, इटावा भोपजी तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 19, 23, 24 एवं 20; तथा चाकसू तहसील में सवाई माधोसिंहपुरा, कोटखावदा एवं काठावाला शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)