छात्राओं ने दिया "संविधान का ज्ञान, नारी का सम्मान" संदेश
सेंट विल्फ्रेड्स गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को भारतीय संविधान, उसके मूल सिद्धांतों तथा महिलाओं के अधिकारों के सम्मान के प्रति जागरूक किया
जयपुर । सेंट विल्फ्रेड्स (स्वायत्त) गर्ल्स कॉलेज द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर मानसरोवर स्थित ज़ूडियो के पास उत्साह एवं उमंग के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "संविधान का ज्ञान, नारी का सम्मान" रहा। प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य आमजन को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों से अवगत कराना और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था। छात्राओं ने अपने सजीव अभिनय और संवादों के माध्यम से संवादों के माध्यम से "संविधान का ज्ञान, नारी का सम्मान" की बात नुक्कड़ नाटक के जरिए बताई।
इसका उद्देश्य आमजन को भारतीय संविधान के मूल्यों, महिलाओं के अधिकारों, समानता, गरिमा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।यह कार्यक्रम सेंट विल्फ्रेड्स सोसायटी के सचिव डॉ. केशव बड़ाया एवं महाविद्यालय की प्राचार्या रीमा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों एवं सार्थक संवादों द्वारा आमजन को भारतीय संविधान, उसके मूल सिद्धांतों तथा महिलाओं के अधिकारों के सम्मान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की तैयारी एवं समन्वय डॉ. साक्षी जोनवाल एवं श्वेता खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं आनंदम का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन संविधान की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा समाज में संवैधानिक जागरूकता, समानता, नारी सम्मान एवं नागरिक कर्तव्यों का संदेश प्रसारित करने में सफल रहा।
What's Your Reaction?

