समाज के बच्चों को संस्कारित व धर्म के प्रति जागरूक बनाए : विष्णु बोहरा
निवाई में दिगम्बर जैन महासमिति द्वारा धार्मिक शिक्षण शिविर का हुआ समापन शिविर के समापन कार्यक्रम में महासमिति द्वारा 210 बच्चों को पुरस्कार दिए
निवाई - दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान, महिला अंचल महासमिति निवाई के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 26 मई तक आयोजित होने वाले धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का समापन अग्रवाल सेवा सदन में किया गया जिसमें सेंकड़ों महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया।
शिविर के मुख्य संयोजक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, एवं अग्रवाल युवा परिषद अध्यक्ष सुनील भाणजा, ने किया, तथा चित्र अनावरण पवन सांवलिया, चेतन जैन, एवं पंकज जैन ने किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि विष्णु बोहरा ने कहा कि समाज के बच्चों को संस्कारित एवं धर्म के प्रति जागरूक बनाना चाहिए तथा प्रत्येक माता पिता का फर्ज बनता है कि अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पाठशाला अवश्य भेजे जिससे कि बच्चों में धर्म के प्रति शिक्षा का संचार हो। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर के माध्यम से बच्चों में धार्मिक ज्ञान अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा दी जानी चाहिए। इस दौरान शिक्षिकाओं सहित कई पदाधिकारियों ने शिविर के लिए विचार व्यक्त किए। दिगंबर जैन महासमिति द्वारा लगाए गए शिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में धार्मिक संस्कारों का विकास करना तथा उन्हें
जैन संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ना है। अग्रवाल युवा परिषद अध्यक्ष सुनील भाणजा एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि शिविर का मंगलाचरण अग्रवाल जैन मंदिर, बड़ा जैन मंदिर एवं नसियां जैन मंदिर द्वारा किया गया। इस दौरान निवाई महासमिति महिला ईकाई अध्यक्ष एवं संयोजक शशी सोगानी, मंत्री शकुंतला छाबड़ा, एवं कार्यक्रम के अतिथियों, तथा महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा 170 बच्चों को एवं 40 शिक्षिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। शिविर का संचालन नेहा जैन एवं हेमा बनेठा ने किया। ग्रीष्मकालीन एवं प्रचण्ड गर्मी के शिविर में समिति अध्यक्ष शशी सोगानी एवं मंत्री शकुंतला छाबड़ा ने सभी शिविरार्थियों का एवं महासमिति अंचल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा, मनीष जैन, नरेश जैन, चंद्रेश जैन, आशीष जैन, प्रदीप माधोराजपुरा, सुनीता बड़ागांव, हेमलता जैन, प्रिया जैन, ममता जैन, सहित कई महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
What's Your Reaction?

