फर्जी बुकिंग और विज्ञापनों से बचने की अपील

राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी

Apr 13, 2026 - 19:39
 0  11

जयपुर चार-धाम यात्रा के आगामी सीजन को राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा विशेष सतर्कता बरत रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर अपराध वी.के. सिंह के निर्देशानुसार राज्य के आमजन और श्रद्धालुओं के लिए एक विस्तृत साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को उन साइबर अपराधियों से बचाना है जो चार-धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग और वीआईपी दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
फर्जी वेबसाइट और कॉल से बचें
डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं को सतर्क किया है कि वे हेलीकॉप्टर टिकट या होटल की बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट या प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही करें। अक्सर अपराधी सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर सस्ते पैकेज या तुरंत दर्शन के लुभावने विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर बात करते हुए यूपीआई या कार्ड विवरण साझा करें और ही किसी अनजान कॉल पर भुगतान करें।
डिजिटल लेनदेन में बरतें सावधानी
एडवाइजरी में वित्तीय सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या धर्मशालाओं के मुफ्त पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करके बैंकिंग ट्रांजैक्शन करें, क्योंकि इसके जरिए डेटा चोरी होने का खतरा रहता है। साथ ही पैसे प्राप्त करने के लिए किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करें। पैसे प्राप्त करने के लिए पिन डालने या कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती। एटीएम का उपयोग करते समय भी सावधानी बरतें और हमेशा भीड़ भाड़ वाली जगह या बैंक के अंदर स्थित एटीएम को ही प्राथमिकता दें।
मोबाइल सुरक्षा और फर्जी कॉल का खतरा
यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखने और सार्वजनिक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के बजाय निजी पावर बैंक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यात्रा के दौरान अपनी लाइव लोकेशन केवल परिवार के सदस्यों के साथ ही साझा करें।
   
इसके अलावा मंदिर समिति या फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आने वाले कॉल से भी सावधान रहें। यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके रिश्तेदार के संकट में होने का दावा कर पैसे मांगे, तो पहले सीधे उस रिश्तेदार से बात कर पुष्टि अवश्य करें।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी श्रद्धालु के साथ साइबर धोखाधड़ी की घटना होती है, तो वे तुरंत निकटतम साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 /9257510100 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)