तनीशा सनातनी बनी प्रदेशाध्यक्ष

अखाड़े एवं किन्नर समाज में खुशी की लहर

Feb 7, 2026 - 20:10
 0  6
तनीशा सनातनी बनी प्रदेशाध्यक्ष

निवाई। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं प्रदेशाध्यक्ष पवनकुमार पुनिया ने तनीशा सनातनी को हिन्दू किन्नर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।  स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि हिन्दू समाज में किन्नर शक्ति के योगदान को किसी भी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता है। जिसको लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनीया, प्रदेश महामंत्री भागीरथसिंह पिलानियां व कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर तनीशा सनातनी के सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण को मध्य नजर रखते हुए हिन्दू किन्नर महासभा विंग के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। तनीशा सनातनी को प्रदेशाध्यक्ष घोषित होने पर उनके अखाड़े एवं किन्नर समाज में खुशी की लहर दौड गई। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष तनीशा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की किन्नर शक्ति को संगठन से जोड़ कर किन्नर वर्ग को और आगे बढ़ाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।

 इस दौरान टोंक जिलाध्यक्ष प्रहलाद सुवालका, रमाकान्त शर्मा, राकेश खारोल, पवनकुमार सेन, देशराज गुर्जर, देवलाल गुर्जर, राजेश जांगिड़, मनोहर बैरवा, घासीलाल मीणा, भवानीशंकर चौधरी, नरेन्द्रकुमार शर्मा, रामकिशन नागर, रामकिशन शर्मा, राधेश्याम सेन, रामप्रसाद खारवाल व भागचंद शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष तनीशा को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किए एवं बधाई व शुभकामना दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)