“पेड़ पृथ्वी के संतुलन और मानव जीवन की सुरक्षा के प्रहरी - डॉ. हेमलता शर्मा
“प्रकृति का संरक्षण, आने वाली पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य” विश्व ओजोन दिवस पर पौधारोपण अभियान
जयपुर । सेंत विल्फ्रेड्स कॉलेज फॉर गर्ल्स के विज्ञान विभाग द्वारा द अर्थ एसोसिएशन के सहयोग से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण तथा ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम का आयोजन माननीय सचिव डॉ. केशव बड़ाया सर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रीमा सिंह ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा, “पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा कल के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।”
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं द अर्थ एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. हेमलता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पेड़ केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे पृथ्वी के संतुलन और मानव जीवन की सुरक्षा के प्रहरी हैं। हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।”
इस अवसर पर छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं को वृक्षों की नियमित देखभाल, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को यह संदेश दिया कि “हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।” पौधारोपण अभियान के माध्यम से छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया गया।
What's Your Reaction?

