ऐतिहासिक होगा शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा महोत्सव

शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा के लिए पात्रों का हुआ चयन, देश विदेश से आयेंगे श्रद्धालु

Jan 6, 2026 - 20:01
 0  9
ऐतिहासिक होगा शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा महोत्सव

निवाई। बींसवीं सदी के प्रथम दिगम्बर जैनाचार्य चारित्र चक्रवर्ती शान्ति सागर महाराज की श्रेष्टतम आध्यात्मिक साधना को समर्पित शान्ति सागर स्मारक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में सौभाग्यशाली पात्रों का चयन किया गया। विधानाचार्य मुकेश विनम्र एवं सुरेश के शास्त्री के निर्देशन मे चयनित पात्रों का चयन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता ने बताया कि आचार्य शान्ति सागर मुर्ति बिम्ब एवं चरण की प्रतिष्ठा एव पंचामृत अभिषेक का सोभाग्य श्रैष्टी महावीर प्रसाद, शिखर चन्द, सुरेश चन्द, अशोक कुमार माधोराजपुरा परिवार को प्राप्त हुआ, ध्वजारोहण का सोभाग्य सुशील कुमार, नीरा जैन, राहुल जैन आरा मशीन को एवं लोकार्पण पदम चन्द, धर्म चन्द, विष्णुव हेमु ललवाडी परिवार को प्राप्त हुआ।

स्मारक शिखर पर कलशारोहण का सोभाग्य इन्द्रा देवी, विमल चन्द, अनुपम, लोकेश हितेश जैन झिराणा परिवार को मिला साथ ही परम्परा के चारों पट्टाचार्य के चरण प्रतिष्ठा एव पंचामृत अभिषेक का सोभाग्य में वीर सागर के चरण का ज्ञान चन्द, विरेंद्र कुमार, नवीन कुमार चंवरिया परिवार, शिव सागर के चरण का रमेश चन्द, सुशील कुमार जैन गिन्दोडी परिवार को, धर्म सागर महाराज के चरण का ज्ञान चन्द, विरेंद्र कुमार, नवीन चंवरिया परिवार को एवं अजीत सागर महाराज के चरण का हुकम चन्द, पारस मल, संजय कुमार जैन को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बडा मन्दिर कमेटी एवं स्मारक निर्माण कमेटी के सयुंक्त निर्देशन मे निर्मित इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण प्रथमाचार्य शान्ति सागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन के सो वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में मनाए जा रहे शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत 20 21 जनवरी को होगा। शताब्दी समारोह कार्यक्रम में देश विदेश से श्रद्धालु भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि आर, के मार्बल ग्रुप के चैयरमेन भामाशाह अशोक पाटनी आचार्य वर्धमान सागर महाराज के दर्शनार्थ निवाई पहुचें। जहां उन्होंने आचार्य को श्रीफल भेंट कर मंगल आर्शिवाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आचार्य ससंघ से धर्म की चर्चा की। उल्लेखनीय है कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज परम्परा के पट्टाचार्य एवं वर्तमान ध्वजवाहक है। जिन्हें राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा सम्मान पूर्वक दिया गया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)