नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई

6 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 6 केन्टर सामान जब्त

Oct 6, 2026 - 01:33
 0  0
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई

जयपुर । नगर निगम जयपुर आयुक्त के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सोमवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एयरपोर्ट रोड़ टर्मिनल-2, स्टेट हेंगर रोड़, भैरव सर्किल सेक्टर-11, सांगानेर बाजार व निगम रोड़, फवारा सर्किल सांगानेर, त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र के पास, मानसरोवर लिंक रोड़ रिद्धी-सिद्धी के पास, हनुमान नगर जनक मार्ग खातीपुरा, संगशक्ति रोड़ खिरणी फाटक एवं खातीपुरा रोड़ आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 6 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 6 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एयरपोर्ट रोड़ टर्मिनल-2, स्टेट हेंगर रोड़, भैरव सर्किल सेक्टर-11, सांगानेर बाजार व निगम रोड़, फवारा सर्किल सांगानेर, त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र के पास, मानसरोवर लिंक रोड़ रिद्धी-सिद्धी के पास, हनुमान नगर जनक मार्ग खातीपुरा, संगशक्ति रोड़ खिरणी फाटक एवं खातीपुरा रोड़ आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 6 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 6 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)