दीयों से रोशन हुआ स्टेच्यू सर्किल, भव्य आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमां

जयपुर स्थापना दिवस समारोह गंगापोल गेट पर विधि-विधान से हुआ प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन

Nov 18, 2026 - 20:41
 0  3
दीयों से रोशन हुआ स्टेच्यू सर्किल, भव्य आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमां
दीयों से रोशन हुआ स्टेच्यू सर्किल, भव्य आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमां

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को गंगापोल गेट पर महापौर सुनील कोठारी एवं सासंद जयपुर (शहर) श्रीमती मंजू शर्मा ने प्रथम पूज्य की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महापौर सुनील कोठारी ने सभी जयपुरवासियों को 299वें जयपुर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य, उप महापौर श्रीमती सरोज कंवर एवं पार्षद विमल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, कविता शर्मा, सुभाष संघी सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। 

इस अवसर पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। जब गुलाब की पंखुडिया आम जन पर गिरी तो आमजन रोमाचिंत हो गए। इसके पश्चात महापौर द्वारा गोविंददेव जी मंदिर पहुंच कर दर्शन व पूजन किया गया। इस अवसर पर कत्थक नृत्य की भी आकर्षक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। 

स्टैच्यू सर्किल राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गायत्री परिवार की ओर से मंत्र उच्चारण से दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, महापौर सुनील कोठारी, उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर, अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। स्टेच्यू सर्किल के चारों ओर 8 हाथियों पर शहनाई वादन किया गया। साथ ही कलाकारों द्वारा लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की गई। स्टेच्यू सर्किल पर रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमो, आतिशबाजी, शहनाई वादन ने जयपुरवासियों को मत्रंमुग्ध कर दिया। स्टेच्यू सर्किल पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंत्र का उच्चारण भी किया गया। स्टेच्यू सर्किल पर 11 हजार इलेक्ट्रोनिक एवं मिट्टी के दीपक से स्टेच्यू सर्किल रोशन हुई। इस दौरान जयपुर अखिल विश्व से न्यारा गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विदेशी सैलानियों ने भी आनंद लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)