चारदीवारी स्थित हैरिटेज मुख्यालय पर 24x7 तैनात होगी फायर बिग्रेड

कार्यवाहक आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने ली अग्निषमन अधिकारी की बैठक

Sep 23, 2026 - 13:25
 0  4
चारदीवारी स्थित हैरिटेज मुख्यालय पर 24x7 तैनात होगी फायर बिग्रेड

जयपुर। नगर निगम के कार्यवाहक आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर पुरोहित जी के कटले पर हाल ही हुई अग्नि दुर्घटना के संबंध में उपायुक्त (फायर) श्रीमती दुर्गा कुमारी, मुख्य अग्निषमन अधिकारी, सहायक अग्निषमन अधिकारी एवं अन्य अग्निषमन अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की एवं अग्निषमन संबंधी सभी उपायों एवं उपकरणों को दुरूस्त करने के निर्देष दिये।
कार्यवाहक आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की गई साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों के लिये व्यापारियों द्वारा स्वयं पुरोहित जी के कटले में स्पिं्रकलर लगाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही आयुक्त ने निर्देष दिये कि सभी अग्निषमन अधिकारी जयपुर शहर के प्रतिष्ठानों का सात दिवस में सर्वे कर बिना फायर एनओसी के चल रहे प्रतिष्ठानों को नोटिस दे। इसके साथ ही फायर एनओसी प्राप्त प्रतिष्ठानों का भी सर्वे किया जायेगा कि अग्निषमन मापदंडों की पालना सुचारू रूप से की जा रही है या नहीं।
 इसके साथ ही जब तक पुरोहित जी के कटले में फायर फाइटिंग सिस्टम दुरूस्त करे तब तक हैरिटेज मुख्यालय पर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिये 24x7 फायर बिग्रेड एवं 2 दक्ष कर्मचारी तैनात की जाये। घाटगेट फायर स्टेषन से कटले तक हाइड्रंेट लाईन तथा फायर फाइटिंग सिस्टम को तत्काल दुरूस्त करवाने के निर्देष दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)