भाजपा ने 199 निकायों में उपसभापति, उपाध्यक्ष और उप महापौर के पदों पर की जीत हासिल:- श्रवण सिंह बगड़ी
जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने निकाय चुनावों में उप महापोर, उप सभापति और उपाध्यक्ष पद के घोषित परिणामों पर कहा कि प्रदेश के 309 निकायों के परिणामों में भाजपा ने 199 निकायों में ये पद प्राप्त किये है। अन्य दलों एवं प्रत्याशियों के खाते में 105 परिणाम रहे, जबकि 5 निकायों के परिणाम अभी शेष हैं।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के इन परिणामों से स्थानीय निकायों में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हुई है। भाजपा संगठन आगामी समय में निकायों के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आमजन से सतत संवाद बनाए रखने के लिए कार्य करेगा।
What's Your Reaction?

