भारद्वाज के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं जनसेवा संकल्प
सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरह के जनसेवा के कार्य करने का संकल्प लिया
जयपुर - सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन सांगानेर विधानसभा में विभिन्न जगह जनसेवा के काम कर मनाया जाएगा भारद्वाज के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरह के जनसेवा के कार्य करने का संकल्प लिया है जिसमें सुबह भारद्वाज गोविंद देव मंदिर में मंगला आरती के दर्शन करेंगे जिसके बाद मोती डुंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे जिसके बाद सांगानेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश व्यास एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला में गौ माता की पूजा एवं उसके बाद गौ सेवा का कार्यक्रम रखा गया है ।
जिसके बाद मानसरोवर कांग्रेस कमेटी एवं भांकरोटा मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा के द्वारा भांकरोटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उसमें शिरकत करेंगे जिसके बाद विभिन्न जगह आम जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा रिद्धि सिद्धि पर वार्ड 45 के पार्षद सुभाष नौनिहाल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिरकत कर रक्तदाताओं का सम्मान करेंगे जिसके पश्चात शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक सांगानेर स्थित जनसेवा कार्यालय पर आम जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
What's Your Reaction?

