सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज फॉर गर्ल्स में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन
जयपुर - सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज फॉर गर्ल्स मानसरोवर में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह मैम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उनके निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण पूजन से हुआ, जिसके बाद काजल मैम द्वारा मनमोहक महा रास नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात छात्राओं ने युगल एवं एकल नृत्य, एकल गीत, अभिनय, गुरु वंदना, समूह नृत्य एवं वेस्टर्न डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
समारोह में शिक्षकों के लिए खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद छात्राओं द्वारा ओपन परफॉर्मेंस प्रस्तुत की गई और अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम का समापन पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसने पूरे समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।
पूरा कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह मैम के प्रेरणादायक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे यह अवसर छात्राओं, शिक्षकों एवं पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए यादगार बन गया।
What's Your Reaction?

