क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज का समाधि मरण के साथ देवलोक गमन

हजारों श्रद्धालुओं के बीच क्षुल्लक जी महाराज पंचतत्व में विलीन

Aug 18, 2026 - 10:31
 0  67
क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज का समाधि मरण के साथ देवलोक गमन

निवाई - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध के संधस्थ क्षुल्लक श्रुत सागर जी महाराज का चारों प्रकार का त्याग कर समाधि पूर्वक देवलोक गमन हो गया जिनका विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा पूजा अर्चना के साथ क्रिया के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि जैन क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज का काफी दिनों से स्वास्थ्य अस्वस्थ चल रहा था। संध में रहकर आचार्य सुन्दर सागर महाराज ने धर्म का पाठ पढ़ाकर मोक्ष मार्ग की ओर प्रशस्त किया। जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संधी ने बताया कि क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज का संल्लेखना धारण कर समाधि मरण की ओर अग्रसर हो गए।

 क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज की विधि विधान के साथ चकडोल यात्रा निकाली गई। चकडोल यात्रा गाजे बाजे के साथ श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से रवाना होकर भगवान महावीर मार्ग, अहिंसा सर्किल, होते हुए पारसनाथ उघान नसियां जैन मंदिर पहुंचे जहां क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज की अन्तिम संस्कार की क्रिया की गई। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज की अन्तिम संस्कार क्रिया को आचार्य सुन्दर सागर महाराज, मुनि सुगम सागर महाराज, मुनि श्रुंताश सागर महाराज, आर्यिका चिन्तन मति माताजी, आर्यिका सुलक्ष्य मति माताजी, सहित संध के सभी संतों ने अंतिम संस्कार की क्रिया सम्पन्न करवाई।

 क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज के अन्तिम संस्कार क्रिया में सुशील नीरा जैन, हुकमचंद पारसमल संजय कुमार जैन प्रेस वाले, विष्णु कुमार राहुल बोहरा, शंभु मीना कठमाणा, त्रिलोक चंद राहुल कुमार सिरस, शिखरचंद काला, हेमचंद संधी, महेन्द्र चंवरिया,पवन बोहरा, कवि चन्द्रेश जैन, नेमीचंद सिरस, नरेश बड़ागांव, महेश मोठूका, अशोक सिरस, त्रिलोक रजवास, मनोज पाटनी, नीरज माधोराजपुरा, महेंद्र कठमाणा, कमल चंद सोगानी, त्रिलोक हरभगतपुरा, प्रिंस छाबड़ा, रामपाल चंवरिया, विमल कुमार निर्मल कुमार भाणजा, राजेन्द्र सेदरिया, रोनक बोहरा, संजय सोगानी, कमलेश झिलाय, सुरेन्द्र कुमार श्रेयांस माधोराजपुरा, राजकुमार बिलाला, ललित सिरस, पिंचू संधी, विमल बगड़ी, सुन्दर युवा मंच, जिनोदय युवा संघ, एवं महिला मण्डल की अध्यक्ष अनिता छाबड़ा, शशी सोगानी, पिंकी कठमाणा, सपना जैन ज्योति छाबड़ा, सुनीता बड़ागांव, रिन्की मोठूका, प्रियंका जैन सहित कई समाज के लोगों ने श्री फल अर्पण किया।

जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संधी ने बताया कि क्षुल्लक श्रुत सागर महाराज के अन्तिम संस्कार पंचतत्व क्रिया में नारियल, धी, चन्दन, चावल, अष्ट द्रव्य, आदि सामग्री से अनेक विद्वानों एवं संतो ने क्रिया सम्पन्न करवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)