उच्च शिक्षा के नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत

सेंट विल्फ्रेड कॉलेज फॉर गर्ल्स में ‘नवोत्थानम् 2026’ का भव्य समापन

Aug 18, 2026 - 10:22
 0  20
उच्च शिक्षा के नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत

जयपुर : सेंट विल्फ्रेड कॉलेज फॉर गर्ल्स में सत्र 2026-27 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित ‘नवोत्थानम् 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का 17 अगस्त 2026 को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं, संकाय सदस्यों एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराते हुए उच्च शिक्षा के उनके नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत करना था।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विल्फ्रेड समिति के सचिव डॉ. केशव बडाया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने छात्राओं को ज्ञान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह ने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें निडरता, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. काजोल डे की मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात डॉ. भारती सिंह, डॉ. शाहिदा खान, डॉ. मोनिका जैन एवं समस्त शिक्षकगण के मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्राओं ने लोकनृत्य, संगीत, नृत्य एवं नाट्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।

‘नवोत्थानम् 2026’ नवप्रवेशित छात्राओं के लिए नई ऊर्जा, नए सपनों और नए आत्मविश्वास के साथ महाविद्यालयीन जीवन की एक यादगार, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)