पंच कल्याणक महोत्सव का समापन

पंचामृत- औधषीय रस से प्रतिमाओं का हुआ अभिषेक

Nov 13, 2025 - 09:18
Nov 13, 2025 - 09:44
 0  32
पंच कल्याणक महोत्सव का समापन
पंच कल्याणक महोत्सव का समापन

टोंक | श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर श्याम बाबा पुरानी टॉक के श्री पार्श्वनाथ मज्जिनेंद्र जिनबिंब पंच कल्याणक महोत्सव का बुधवार को विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ समापन हुआ। 7 से 12 नवंबर तक आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन पांच मंदिर, पुरानी टॉक स्थित नए जिनालय में भगवान की 5 प्रतिमाओं को नवीन वेदियों में विराजमान करने का कार्य आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ व पंडित हंसमुख शास्त्री, मनोज शास्त्री, राजीव शास्त्री के निर्देशन में हुआ।

इससे पहले सुबह शुभ बेला में भगवान् पार्श्वनाथ मोक्षगामी होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। विश्व शांति महायज्ञ के दौरान इंद्र-इंद्राणियों ने हवन कुंड में चंदन की लकड़ी, घी, धूप, नारियल आदि से आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की।

वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ का जैन नसिया में मंगल प्रवेश

परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान साग महाराज का पुरानी टोंक में पंचकल्याण महोत्सव समापन के पश्चात आचार्य ससंघ विहार करते हुए बैंड बाजे के साथ घंटाघर सुभाष बाजार बड़ा हुआ होते हुए जैन नसिया में मंगल प्रवेश हुआ

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ओर विकास जागीरदार ने बताया की आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 14 नवंबर को आचार्य शांतिसागर जी महाराज की प्रतिमा को नवीन वेदी पर विराजमान कि जाए

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)