राष्ट्रीय लोकरंग के अन्तर्गत कलाकारो ने कला का प्रदर्शन किया

सोनी सावंता एंटरटेनमेंट की ओर से शालू सागर द्वारा नृत्यगुरू पंडित राजेन्द्र राव के निर्देशन में भवई नृत्य किया गया

Oct 16, 2025 - 17:49
 0  89
राष्ट्रीय लोकरंग के अन्तर्गत कलाकारो ने  कला का प्रदर्शन किया
राष्ट्रीय लोकरंग के अन्तर्गत कलाकारो ने  कला का प्रदर्शन किया

जयपुर : 28 वें राष्ट्रीय लोकरंग के अन्तर्गत जवाहर कला केंद्र जयपुर में चल रहे प्रोग्राम में पूरे देश भर के कलाकार अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ‌सोनी सावंता एंटरटेनमेंट की ओर से शालू सागर द्वारा नृत्यगुरू पंडित राजेन्द्र राव के निर्देशन में भवई नृत्य किया गया,

 नौ किलो की नौ मटकियों को बैलेंस करते हुए नोट उठाना, कांच के गिलास, पीतल की परात, लोहे की कीलों और तलवार पर नृत्य कर अपना शानदार भवई नृत्य प्रस्तुत किया गया । गायन रमेश मेवाल, तबले पर सलीम और रमेश चन्द्र बुनकर सहित साथी कलाकारों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)