चेस चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ी प्रतिभा का करेंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजस्थान स्टेट U-19 ओपन एवं गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ 15 नवंबर को
जयपुर: राजस्थान में शतरंज प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित राजस्थान स्टेट U-19 ओपन एवं गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2025 का विधिवत शुभारंभ 15 नवंबर 2025, प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा। आयोजन सचिव जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लोकप्रिय सांसद माननीय मंजू जी शर्मा द्वारा उनके करकमलों से किया जाएगा। उनकी गरिमामयी उपस्थिति समारोह को विशेषता प्रदान करेगी।
इस प्रतियोगिता का आयोजन Chess Parents Association (CPA) Rajasthan द्वारा JDCA के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम Jaipur District Chess Association (JDCA) एवं Rajasthan Chess Association (RCA) के संरक्षण में आयोजित होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15–16 नवंबर 2025 को Vishwakarma Recreation Club, रोड नं. 10, VKIA, जयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार कोष ₹41,000/- रखा गया है, जिससे राज्यभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस चैंपियनशिप में जिले व प्रदेश के चयनित युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों, खेलप्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों से प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?

