निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 55 रोगियों की हुई जांच
14 रोगियों को निःशुल्क आपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया राजस्थान जैन सभा निवाई के तत्वावधान में यह केम्प आयोजित किया गया
निवाई - राजस्थान जैन सभा निवाई के तत्वावधान मे कृषि मंडी के सामने श्री महावीर जनोपयोगी भवन में अंधता नियंत्रण समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 55 मरीजों की जांच कर 14 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया गया। राजस्थान जैन सभा के कोषाध्यक्ष विमल जौंला ने बताया कि शिविर में विष्णु बोहरा, ज्ञानचंद, त्रिलोक चंद सिरस, महावीर प्रसाद छाबड़ा, सीताराम स्वामी, मनोज पाटनी, विमल पाटनी एवं योगेश मुक बधिर विद्यालय एवं राजस्थान जैन सभा के पदाधिकारियों ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शिविर का फीता काटकर उदधाटन किया।
राजस्थान जैन सभा के प्रचार प्रसार मंत्री हितेश छाबड़ा ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक महावीर जनोपयोगी में लगाया गया जिसमें शंकरा आई हास्पिटल जयपुर के एक्सपर्ट विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा आंखों के मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया जिसमें 55 रोगियों की जांच करके 15 रोगियों को आपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया जहां निशुल्क आपरेशन करके दवाईयां एवं चश्मा वितरण किया जाएगा। राजस्थान जैन सभा के मंत्री त्रिलोक सिरस एवं कोषाध्यक्ष विमल जौंला के द्वारा रोगियों को चाय बिस्किट अल्पाहार दिए गए।
इस दौरान शिविर के अतिथि विष्णु बोहरा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, राकेश संधी एवं महिला मण्डल की संरक्षक शकुंतला छाबड़ा ने नेत्र रोगियों को आंखों की सुरक्षा हेतु धूप, धूल मिट्टी, पानी, और धूंआ से बचाव के निर्देश दिए गए। और आपरेशन की हुई आंख को मसलना एवं किसी भी प्रकार का झटका देना आंख को नुक्सान पहुंचा सकता है। इस दौरान सभी मरीजों को अपने आसपास के जरुरत मंद मरीजों को अगले केम्प में निशुल्क आपरेशन हेतु निवेदन एवं प्रेरित किया। केम्प में निवाई तहसील क्षेत्र के ग्रामीण मरीजों ने भी लाभ उठाया।
What's Your Reaction?

