मानव का सौंदर्य है धर्म-आचरण : आर्यिका नंदीश्वर मती

भगवान मुनिसुव्रत नाथ भगवान का लड्डू चढ़ाकर निर्वाणोत्सव मनाया

Feb 15, 2026 - 01:25
 0  6
मानव का सौंदर्य है धर्म-आचरण : आर्यिका नंदीश्वर मती
मानव का सौंदर्य है धर्म-आचरण : आर्यिका नंदीश्वर मती

जयपुर : मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका नंदीश्वर मती माताजी ने कहा कि क्षणभंगुर संसार में सब कुछ नश्वर है। आज जो है, वह कल नष्ट हो जाएगा। ऐसे में प्राणीमात्र का हित करने वाला एकमात्र धर्म शाश्वत है। धर्म तोड़ता नहीं, बल्कि टूटे हृदयों को जोड़कर एक-दूसरे में तारतम्य स्थापित करता है।
इससे पूर्व  आर्यिका श्री के सान्निध्य में भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक मंत्रोच्चार कर  लड्डू चढ़ाकर मनाया । 

संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि 15 और 16 फरवरी को मंदिर का द्विदिवसीय वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन झंडारोहण के साथ भगवान महावीर स्वामी का विधान पूजन होगा। शाम को संगीतमय दीपकों के बीच भक्तामार स्तोत्र पाठ आयोजित होगा। दूसरे दिन मानस्तंभ वेदी पर विराजमान प्रतिमाओं का इंद्रों द्वारा अभिषेक किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जेके जैन, मंत्री ज्ञान बिलाला, हेमेन्द्र सेठी, राजेंद्र सोनी, सुनील गोधा, संतोष कासलीवाल, सतीश कासलीवाल, दिनेश जैन, विनोद जैन, अरविंद गंगवाल, प्रमोद गंगवाल, नवीन बाकलीवाल, सुरेंद्र जैन, शशांक जैन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)