नववर्ष से पूर्व बाबा के दरबार में श्रदालु लगा रहे हाजरी

नववर्ष व मासिक मेला को लेकर प्रशासन सतर्क

Dec 29, 2025 - 08:53
 0  11
नववर्ष से पूर्व बाबा के दरबार में श्रदालु लगा रहे हाजरी
नववर्ष से पूर्व बाबा के दरबार में श्रदालु लगा रहे हाजरी

खाटूश्यामजी :  कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में बाबा श्याम के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नववर्ष एवं बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेला को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने अपनी टीम के साथ खाटूश्यामजी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने   विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, यातायात सुचारू रखने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के समय डिप्टी राव आनंद कुमार एवं खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे को भी विशेष निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।  25 दिसंबर से ही देशभर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालु निर्धारित दर्शन मार्ग से कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संभाला गया है। दर्शन मार्ग की कुल 14 कतारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध  मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस अवसर पर रविवार को बाबा श्याम का गुलाबी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसने भक्तों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीवाईएसपी राव आनंद कुमार एवं थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)