पूर्व सीएम राजे ने अपनी गाड़ी रुकवाकर समझाए ट्रैफिक नियम

स्कूटी सवार नाबालिगों ने कहा- हेलमेट कहां रखा है लगाओ

Dec 28, 2025 - 22:40
 0  13
पूर्व सीएम राजे ने अपनी गाड़ी रुकवाकर समझाए ट्रैफिक नियम

झालावाड।  झालावाड़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपनी गाड़ी रुकवाकर स्कूटी सवार बच्चों को ट्रैफिक नियम समझाए। स्कूटी सवार नाबालिगों से पूछा- हेलमेट कहां है, बच्चों ने कहा कि रखा है। राजे ने बच्चों को हेलमेट लगाने की हिदायत दी।यह घटनाक्रम 26 दिसंबर गोदाम की तलाई इलाके का है। जानकारी के अनुसार दोनों स्टूडेंट मंगलपुरा इलाके में कोचिंग करने जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व सीएम भी वहां से गुजर रही थीं। वसुंधरा राजे ने बच्चों को बिना हेलमेट स्कूटी चलाते देख रोककर ट्रैफिक नियम समझाए।
सीएम वसुंधरा राजे 26 दिसंबर को झालावाड़ में डाक बंगले से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षक पाटीदार के घर जा रही थीं।

इस दौरान दो बच्चे बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से गोदाम की तलाई इलाके से मंगलपुरा इलाके में कोचिंग के लिए जा रहे थे। वसुंधरा राजे ने बच्चों को बिना हेलमेट स्कूटी चलाते देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्चों को अपने पास बुलाया।

'हेलमेट रखने के लिए नहीं, बल्कि लगाने के लिए होता है'
राजे ने बच्चों से पूछा, "हेलमेट कहां है? हेलमेट लगाओ।" बच्चों ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हेलमेट रखा है। इस पर वसुंधरा राजे ने उन्हें समझाया कि हेलमेट रखने के लिए नहीं, बल्कि लगाने के लिए होता है।

उन्होंने जोर दिया कि यातायात नियमों के अनुसार, स्कूटी चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा के झालरापाटन ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बालचंद राठौर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)