अक्षय तृतीया महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने राजा श्रेयांस की तर्ज पर दिया आहार दान

इक्षुरस पिलाकर विद्वानों ने श्रद्धालुओं को करवाया पठन पाठन श्रद्धालुओं को पंचरंगा ध्वजाएं स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

Apr 20, 2026 - 11:07
 0  8
अक्षय तृतीया महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने राजा श्रेयांस की तर्ज पर दिया आहार दान

निवाई  - निवाई में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज संध के सानिध्य में शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में अक्षय तृतीया दिवस महोत्सव मनाया गया जिसमें सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री को निअन्तर्राय आहार चर्या करवाकर पुण्य लाभ लिया।  जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला, एवं सुनील भाणजा ने बताया कि अक्षय तृतीया महोत्सव पर श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, गुरु भक्त गोपाल लाल शंभु कठमाणा, सुरेश कुमार माधोराजपुरा, नवरत्न टोंग्या, रामपाल चंवरिया, एवं महेंद्र चंवरिया, ने भगवान आदिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण पर आचार्य श्री को निअन्तर्राय आहार चर्या करवाने का सौभाग्य मिला। इस दौरान शिविरार्थियों को अल्पाहार करवाने का सौभाग्य विष्णु कुमार राहुल कुमार ममता जैन एवं पूजा जैन बोहरा परिवार को प्राप्त हुआ।

इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आदिनाथ जी एवं शांतिनाथ जी की विधिवत पूजा अर्चना की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि इसी प्रकार बड़ा जैन मंदिर में अक्षय तृतीया महोत्सव को लेकर नवीन जैन, अतुल ठोलिया सहित कई श्रद्धालुओं को भगवान आदिनाथ जी एवं भगवान पार्श्वनाथ जी के अभिषेक कर विशेष शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान पण्डित जी द्वारा  आदिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें सभी शिविरार्थियों एवं पूजार्थियो को शिक्षा से जोड़कर बालबोध जैन धर्म का पाठ पढ़ाया और धार्मिक प्रशिक्षण दिया। इसी तरह बंपुई वालों के चेत्यालय में सरावगी समाज महिला अध्यक्ष अनिता छाबड़ा एवं जिला मंत्री विजया टोंग्या के नेतृत्व में अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया जहां भगवान आदिनाथ जी एवं चंद्र प्रभु जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 इस अवसर पर मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचरंगा ध्वजाएं स्थापित की।  इस अवसर पर बड़ा मंदिर जी में अंजना ठोलिया,  प्रमिला छाबड़ा, नीतू खंडवा, श्वेता चंवरिया, निशा झांझरी, प्रियंका खण्डवा, मुन्नी देवी सोगानी, उर्मिला सोगानी, मेना सोगानी, एवं बिचला जैन मंदिर में संजू जौंला, रेशू हरभगतपुरा, हेमलता संधी, अनिता हरभगतपुरा, संगीता संधी, सपना संधी, सीमा गिन्दौडी़, एवं बंपुई वालों के चन्द्र प्रभु मंदिर में विजया टोंग्या, अनिता छाबड़ा, पदमा मित्तल, अनिता कठमाणा, पिंकी सोगानी, पिंकी कठमाणा, स्वाति सोगानी, सहित कई महिलाओं ने भगवान आदिनाथ जी की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान आचार्य श्री इन्द्र नन्दी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)