दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप सीकर की नवीन कार्यकारिणी गठित

नवीन कासलीवाल अध्यक्ष एवं प्रदीप लालास वाला मंत्री बने

Feb 17, 2026 - 02:42
 0  5
दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप सीकर की नवीन कार्यकारिणी गठित

सीकर : दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप की साधारण सभा की मीटिंग रविवार 15 फरवरी को स्थानीय जैन भवन में में आयोजित की गयी जिसमें चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश कासलीवाल ( कोलीडा़ वाले ) के निर्देशन में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया ।

नवगठित कमेटी में संरक्षक पंकज छाबड़ा, संस्थापक अध्यक्ष दिलीप छाबड़ा, बतौर पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठोलिया, सुभाष पहाड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठी, अध्यक्ष नवीन कासलीवाल, उपाध्यक्ष कमल सेठी, मंत्री प्रदीप लालास वाला, उपमंत्री विकास जयपुरिया, कोषाध्यक्ष रवि पाटनी नागवा वाले चुने गए । सभी को चुनाव अधिकारी द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

कार्यकारिणी सदस्यों में हरीश बड़जात्या, मनोज लुहाड़िया, अमित महालजिका, रवि पिराका, अनिल सेठी, कमल पहाड़िया, अमित पिराका मनोनीत हुए । इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठी ने अपने कार्यकाल के कार्यों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी ।

नवगठित कार्यकारिणी का ग्रुप के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन मनोज लुहाड़िया द्वारा किया गया । इस अवसर पर ग्रुप के विमल झांझरी, विनीत पहाड़िया, मुकेश लुहाड़िया, अनिल दिवान, मनीष सेठी, विकास पहाड़िया, संजय सेठी, पुनीत छाबड़ा, हितेश जयपुरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे । सभी ने नवगठित कार्यसमिति को बधाई देकर उनको आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)