नेत्र चिकित्सा कैम्प में 15 रोगियों का सफल आपरेशन
दिगम्बर जैन महासमिति एवं अग्रवाल महिला परिषद् के तत्वावधान में निशुल्क चश्मा वितरण किया गया
निवाई - दिगंबर जैन महा समिति एवं अग्रवाल महिला परिषद् के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026 को राजकीय चिकित्सालय निवाई में अंधता नियंत्रण समिति टोंक के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमे मरीजों की जांच करके 15 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया गया। दिगंबर जैन महासमिति महिला ईकाई युवा प्रकोष्ठ मंत्री संजू जौंला ने बताया कि शिविर में लैंस प्रत्यारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित दिगम्बर जैन महासमिति संभाग निवाई अध्यक्ष हुकमचंद जैन, मंत्री विमल जौंला, शिक्षक सत्यनारायण गोयल, एडवोकेट रवि भाणजा, महिला परिषद् अध्यक्ष उषा जैन एवं दिनेश सोगानी ने किया।
इस दौरान महिला परिषद् एवं महा समिति के सदस्यों द्वारा रोगियों को चाय बिस्किट अल्पाहार करवाया गया एवं डाक्टर ममता बिजरानियां द्वारा 15 रोगियों का सफल आपरेशन करके आंखों की सुरक्षा हेतु 15 निशुल्क चश्मा दिए गए। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर ममता बिजरानियां एवं फिजिशियन डाक्टर मुकेश सामोता का महासमिति संभाग निवाई द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान महासमिति संभाग अध्यक्ष हुकमचंद जैन ने नेत्र रोगियों को आंखों की सुरक्षा हेतु धूप, धूल मिट्टी, पानी, और धूंआ से बचाव के निर्देश दिए गए। और आपरेशन की हुई आंख को मसलना एवं किसी भी प्रकार का झटका देना आंख को नुक्सान पहुंचा सकता है। इस दौरान सभी मरीजों को अपने आसपास के जरुरत मंद मरीजों को अगले केम्प में निशुल्क आपरेशन हेतु निवेदन एवं प्रेरित किया।
अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में केम्प में टोंक, बड़ागांव, पीपलू, शिवाड़, बनस्थली, राहोली, सहित आसपास के ग्रामीण मरीजों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर महिला परिषद् की मुन्नीदेवी भाणजा, पिंकी कठमाणा, कविता भाणजा, सिम्पल चंवरिया, अन्तिमा जैन, रेखा जैन, सावित्री जैन, रिंकू भाणजा, इन्द्रा जैन, मीनाक्षी भाणजा, ललिता जैन, सहित कई महिलाओं ने सहयोग प्रदान किया।
What's Your Reaction?

