18 हजार 500 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 8 केन्टर सामान जब्त

नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की कार्रवाई

Jul 10, 2025 - 22:31
 0  103
18 हजार 500 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 8 केन्टर सामान जब्त

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में आईबीएस हॉस्पिटल, विद्या आश्रम स्कूल प्रताप नगर सांगानेर, सेक्टर 26 द्वारकापुरी, अम्बाबाड़ी सब्जीमण्डी, खातीपुरा मोड़, झोटवाड़ा पुलिया, मेडिकल सेन्टर कालवाड़ रोड़, अयप्पा मन्दिर गोपालपुरा आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 18 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 8 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में आईबीएस हॉस्पिटल, विद्या आश्रम स्कूल प्रताप नगर सांगानेर, सेक्टर 26 द्वारकापुरी, अम्बाबाड़ी सब्जीमण्डी, खातीपुरा मोड़, झोटवाड़ा पुलिया, मेडिकल सेन्टर कालवाड़ रोड़, अयप्पा मन्दिर गोपालपुरा आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 8 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 18 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)