सड़क सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम

रामाज रिसोर्ट में 101 वाहन चालकों की आँखों की जाँच, 63 को वितरित किए निःशुल्क चश्मे

Apr 7, 2026 - 20:52
 0  9
सड़क सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम

निवाई। जयपुर रोड स्थित रामाज रिसोर्ट में आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों, ट्रक ड्राइवरों और अन्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। सड़क सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए 'रोड सेफ्टी लाइन' एवं 'सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ' (परिवहन आयुक्त, राजस्थान) द्वारा 88वें निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। टोंक रोड स्थित रामाज रिसोर्ट में आयोजित इस शिविर में राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

​जाँच और उपचार:शिविर के दौरान कुल 101 चालकों की आँखों की सघन जाँच की गई। तकनीकी टीम के सदस्य जसविंदर और अनंत लकोटिया ने चालकों की दूर और नजदीक की नजर की जाँच की। जाँच के बाद कमजोर नजर वाले 63 चालकों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

​सामाजिक सरोकार:रामाज रिसोर्ट के मालिक मोहित टेलर ने इस पुनीत कार्य के लिए रिसोर्ट का बैंक्वेट हॉल निःशुल्क उपलब्ध करवाकर अपना सहयोग दिया। शिविर के सफल आयोजन में आरटीओ  विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​रोड सेफ्टी की पाठशाला:शिविर में चालकों को बेसिक रोड सेफ्टी के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपनी निर्धारित लेन में गाड़ी चलाने और 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (नशे में वाहन न चलाने) की सख्त हिदायत दी गई। रोड सेफ्टी लाइन के सचिव प्रताप भाटिया ने बताया कि संस्था का अगला शिविर सीकर में आयोजित किया जाएगा, ताकि राजमार्गों को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)