शुभकामना परिवार द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ आयोजित किया

मंत्रोच्चार द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ

Apr 21, 2026 - 12:05
 0  37
शुभकामना परिवार द्वारा  संगीतमय भक्तामर पाठ आयोजित किया

निवाई । सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा चंद्र प्रभु जैन मंदिर बंपुई वालों के चेत्यालय में एवं शुभकामना परिवार वैयरहाऊस जोन द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्म प्रभावना महिला मण्डल प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान आदिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य सुशीला देवी, अभय सोगानी एवं स्वाति सोगानी को मिला। 

इसके बाद धर्म प्रभावना महिला मण्डल के मंत्रोच्चार द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ का शुभारंभ किया। जिसमें मंगलाचरण करने का सौभाग्य बंटी झांझरी, निशा झांझरी, संजू पाटनी, एवं उर्मिला सोगानी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गायक विमल जौंला एवं विमल सोगानी के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। भक्तामर स्तोत्र पाठ में गायिका  उर्मिला सोगानी, संजू जौंला, इन्द्रा मोठूका, दिक्षा जैन, स्वाति सोगानी, प्रिती जैन, सपना जैन,  तृप्ति जैन, मोना जैन, कुसुम सोगानी, अभय जैन, नरेश हथौना,  सहित कई महिलाओं ने रिद्धि मंत्रों की प्रस्तुतियां दी।

 महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि संगीतमय भक्तामर पाठ अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने 48 काव्यों की प्रस्तुति देकर भगवान आदिनाथ जी के समक्ष 48 दीपक चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ जी की महाआरती उतारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)