भाजपा जयपुर शहर संगठन में संतुलन की झलक

44 सदस्यीय कार्यकारिणी में सभी वर्गों का मजबूत प्रतिनिधित्व

Feb 14, 2026 - 03:13
 0  5
भाजपा जयपुर शहर संगठन में संतुलन की झलक
भाजपा जयपुर शहर संगठन में संतुलन की झलक

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर संगठन ने अपनी नई 44 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया है। इस सूची में 12 महिला कार्यकर्ताओं को स्थान देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और सभी वर्गों का समावेश किया है। जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड जी की स्वीकृति के बाद जारी की गई इस कार्यकारिणी में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इसमें पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, पाक विस्थापित भाजपा के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिले के पदाधिकारी, पूर्व महिला मोर्चा के पदाधिकारी, किसान मोर्चा, एससी समाज के सदस्य को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन ने जमीनी स्तर पर सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी है। 

सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा
उन्होंने बताया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा और व्यापक जनसंपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूची में कई ऐसे ही नाम शामिल हैं जो लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। श्री गोयल ने आगे बताया कि यह कार्यकारिणी संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सरकार की लोकप्रिय योजनाओं के प्रचार प्रसार को प्राथमिकताएं देगी। 

ये सदस्य शामिल किए गए हैं 
अजय सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रजापति, विजय शर्मा, राकेश गुर्जर, राजेन्द्र खरबास, दिनेश यादव, जगदीश चन्द्रावत, कैलाश जांगिड़, राजेन्द्र मेघवाल, पंकज कट्टा, आनन्द यादव, सुनील मिश्रा, महेश जांगिड़, राजेश सलोदिया, जया गौड़, रेखा सैन, अल्का खण्डेलवाल, नीलम अग्रवाल, स्नेहलता साबू, विजेता खडोलिया, प्रिया हल्दिया, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट, शिल्पा शर्मा, आकांक्षा खाण्डल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मनोज रावत, रिंकू उमरवाल, राजेश अजमेरा, मुकेश जोशी, नीरज अग्रवाल, आशीष मेहता, हेमराज टाटीवाल, कमलेश पांचाल, दीप सिंह रावत, सत्येंद्र सतनाली, लव सिंह राठौड़, मेघना कुमावत, जितेंद्र शर्मा, संगीता शर्मा, बलराम सिंह शेखावत, अनमोल माथुर, हरीश शर्मा, शैलेश शाह, हेमंत चौहान के नाम से शामिल किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)