सविता द्विवेदी जीजी के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी 7 मार्च से
महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रो. मंजू बाघमार करेंगी उद्घाटन
जयपुर. उदयपुर की 87 वर्षीय कलाकार सविता द्विवेदी जीजी के बनाए 90 से अधिक चित्रों की प्रदर्शनी शनिवार 7 मार्च को शाम 5 बजे से जवाहर कला केंद्र की सुकृति आर्ट गैलरी में लगाई जाएगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगाई जा रही इस अनूठी प्रदर्शनी का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रो. मंजू बाघमार करेंगी. प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक थीम पर बनाए गए चित्रों में मानवीय जीवन से लेकर तीज-त्योहारों, मेलों-परंपराओं, लोक कथाओं, करुणा, संवेदनाओं आदि से दर्शकों को रूबरू होने का मौका मिलेगा. चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का समापन 10 मार्च को शाम 7 बजे होगा।
What's Your Reaction?

