टोंक एसपी ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
एसआई निरमा बनीं दतवास थानाधिकारी
निवाई। टोंक जिले में एसपी रोशन मीणा ने देर रात एक तबादला सूची जारी की है। इस सूची के तहत कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसआई निरमा को दतवास थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह दतवास थाने की दूसरी महिला थानाधिकारी होंगी।
एसआई निरमा इससे पहले दो साल से अधिक समय तक टोंक महिला थाने में थानाप्रभारी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने करीब एक साल तक टोंक सदर थाने में द्वितीय अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। दतवास थाने में यह उनकी पहली नियुक्ति है।
वहीं, दतवास के पूर्व थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक हीरालाल का तबादला बनेठा थाने में किया गया है। उन्हें बनेठा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?

