जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल निवाई का दबदबा

69वीं जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता का ग्रामोत्थान पब्लिक सेकेंडरी स्कूल नगर मालपुरा (टोंक)में आयोजन हुआ

Sep 15, 2025 - 18:14
 0  47
जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल निवाई का दबदबा

निवाई, (निर्भय मीना)। 69वीं जिला स्तरीय योगा खेलकूद प्रतियोगिता का ग्रामोत्थान पब्लिक सेकेंडरी स्कूल नगर मालपुरा (टोंक)में आयोजन हुआ जिसमें स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई के छात्रों ने 17 वर्षीय छात्रा टीम वर्ग एवं 19 वर्षीय छात्रा टीम वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय से दोनों टीम वर्ग के साथ (19 वर्षीय छात्रावर्गमे ) ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक योगासन में प्रतिष्ठा कुमावत प्रथम एवं योगा रिदमिक पेयर में सोम्या मित्रा एवं श्वेता राठौड़ ने 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान एवं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में आर्टिस्टिक पेयर मैं मोनिका चौधरी और कृतिका शर्मा ने प्रथम एवं रिदमिक पर में पूजा कंवर और पूजा मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्तआर्टिस्टिक एकल में सुदृष्टि दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है साथ ही मॉडल स्कूल के तेरह विद्यार्थियों जिसमें (प्रतिष्ठा कुमावत मोनिका चौधरी कृतिका मिश्रा श्वेता राठौड़ अक्षिता चौधरी जोया, पूजा मीना तेजस्विनी राजावत पूजा कंवर सौम्या मित्रा नेहा नेभानी ) का राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है यह विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात है की सभी वर्ग की इवेन्ट मे मॉडल स्कूल निवाई के विद्यार्थी प्रथम रहे । विजेता विद्यार्थियों एवं खेल प्रभारी सोनू सोनी एवं शारीरिक शिक्षिका का प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार द्वारा माला एवं तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा योगेश कुमार शर्मा विकास गुर्जर डॉ कमल सिंह कसाना राजवीर चौधरी हनुमान प्रसाद गुर्जर मदन मोहन मीणा रमेश चंद मीणा हनुमान प्रसाद गुर्जर सुदेश बाई सोनू सोनी पूजा चंदेला अमित कुमार शर्मा मधु कंवर प्रियंका चौधरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)