भाजपा करणी विहार मण्डल धावास और 'द वेलनेस पॉइंट 3' ने उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस*

देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

Jun 21, 2026 - 21:48
 0  3
भाजपा करणी विहार मण्डल धावास  और 'द वेलनेस पॉइंट 3' ने उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस*
भाजपा करणी विहार मण्डल धावास  और 'द वेलनेस पॉइंट 3' ने उत्साह के साथ मनाया विश्व योग दिवस*

जयपुर।* विश्व योग दिवस के अवसर पर आज देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में, करणी विहार मंडल भाजपा (धावास) स्थित 'द वेलनेस पॉइंट 3' पर भी योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही योगाभ्यास के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका दुवे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 'द वेलनेस पॉइंट 3' के संचालक गिर्राज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को स्वस्थ और निरोग बनाना है। उन्होंने बताया कि 'द वेलनेस पॉइंट 3' का मुख्य उद्देश्य ही योग को जन-जन की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।

कार्यक्रम में जयपुर शहर सोशल मीडिया संयोजक राजसिंह राठौड, करणी विहार मण्डल अध्यक्ष कालूराम शर्मा, वार्ड 59 निवर्तमान पार्षद मदनलाल शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राधा खत्री, 35 अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वार्ड 29 अध्यक्ष अशोक चौधरी, योग दिवस कार्यक्रम संयोजक डां. मोनिका दुबे, सहसंयोजक हिम्मत सिंह सहसंयोजक शेलेष प्रधान , बूथ अध्यक्ष नरेंद्र गोधा, बूथ अध्यक्ष केलाश शर्मा मंडल सदस्य केप्टन राजेंद्र यादव व भारतीय जनता पार्टी करणी विहार मण्डल के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)