किसान व युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण

यथार्थबोध फाउंडेशन के द्वारा मधुमक्खी पालन हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ

Jul 25, 2025 - 23:46
 0  88
किसान व युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण

आगर/मध्यप्रदेश - कृषि क्षेत्र में किसान व युवाओं के नवाचार व स्वरोजगार की दृष्टि से मां मनसा इंडस्ट्रीज व यथार्थ बोध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान तथा बैनर तले मधुमक्खी पालन हेतु 200 घंटे का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला पंचायत आगर मालवा के कौशल विकास योजना अंतर्गत किसान व युवाओ को दिया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज 60 प्रशिक्षण प्रतिभागियों के साथ खजुरी में किया गया।

 यथार्थ बोध फाउंडेशन के फाउंडर आचार्य रवि ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ईश्वर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में मधुमक्खी पालन संबंधित सभी विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मधुमक्खी की पहचान, प्रजाति, शहद निर्माण, शहद बनाना तथा शहद को बाजार उपलब्धता व मधुमक्खी पालन के लिए मिलने वाली शासन की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। यथार्थ बोध फाउंडेशन के द्वारा मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में इच्छुक किसान व युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण मां मनसा इंडस्ट्रीज खुजरी कानड़ में दिया जा रही है।

शुभारंभ अवसर पर योजना अधिकारी नलिनी चौहान मप्र खादी व ग्रामोद्योग, अतिथि सरपंच घनश्याम राठौर, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, मनोज पटेल, यथार्थबोध फाउंडेशन आगर प्रभारी जितेंद्र ठाकुर, बबीता ठाकुर, दिनेश मालवीय, चंचल जायसवाल, प्रवीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)