पौधारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए -- विमल जौंला
जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई द्वारा राजकीय बालिका कानूनगो विधालय में पौधारोपण किया
निवाई - जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के सेक्रेटरी विमल जौंला के नेतृत्व में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगो में पौधारोपण किया गया। विधालय प्रिंसिपल कोसर सुल्ताना ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी एवं जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के सेक्रेटरी विमल जौंला थे। इस दौरान मुख्य अतिथि जौंला ने उपस्थित शिक्षकों को एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ मातृभूमि का सम्मान करना भी एक पुण्य है। प्रकृति भी मां की तरह हमारा संरक्षण करती है। वृक्ष जहां हमें जीवन दायिनी आक्सीजन देते हैं वहीं यह ओषधि के रुप में उपयोग लिए जाते हैं। हम सबको पौधारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर भी ध्यान देना चाहिए।
ग्रुप की प्रतिनिधि सुनीता बड़ागांव ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी क्रमिक कान्ता देवी जैन, ललिता वर्मा, अन्जु टेलर, शिक्षिकाऐं मीनाक्षी मीणा, रीटा सिन्धी, कैलाशीदेवी राव, राजू भैया, ने जामुन, नीम आदि के पौधे लगाए गए एवं उसमें पानी डालकर प्रतिदिन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?

