नेपाल में बाढ़ से तबाही

95 लोगों की हुई मौत, कई अब भी मलबे में दबे

Aug 26, 2026 - 21:52
 0  4
नेपाल में बाढ़ से तबाही
नेपाल में बाढ़ से तबाही

काठमांडू/नई दिल्ली. नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में खबर लिखे जाने तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है और कई वाहन तेज बहाव में बह गए। नेपाल सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। बचाव अभियान में 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। नेपाल में लापता लोगों की संख्या 463 तक पहुंच गई है। इनमें 133 भारतीय, 52 विदेशी और 13 नेपाली नागरिक शामिल हैं। कैलाश जर्नी के कुल 31 यात्री भी लापता बताए गए हैं, जिनमें 26 विदेशी नागरिक हैं, लेकिन उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 11 रेस्क्यू एंड रिलीफ टीमों को तैयार रखा है, जबकि 7 टीमें स्टैंडबाय पर हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से फोन पर बात कर हरसंभव राहत मदद का भरोसा दिया है।

बिहार-यूपी में एनडीआरएफ अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नेपाल में चीन सीमा के पास जीएलओएफ की आशंका से त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा है। बिहार के पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में एनडीआरएफ की 2 टीमें भेजी गई हैं। राज्य में कुल 9 टीमें तैनात हैं। वहीं, कुशीनगर में 1 अतिरिक्त टीम भेजी गई है। उत्तर प्रदेश में कुल 11 टीमें बाढ़ से निपटने के लिए तैनात हैं। एनडीआरएफ दोनों राज्यों की सरकारों और केंद्रीय जल आयोग के साथ मिलकर हालात पर नजर रख रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी भेजी जाएंगी।

11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल तबाह
भीषण बाढ़ ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली उत्पादन से लेकर बैंकिंग और टेलीकॉम नेटवर्क तक इसका असर देखने को मिला है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक 11 हाइड्रोपावर प्लांट क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 431 मेगावाट बिजली उत्पादन सिस्टम से बाहर हो गया है। बाढ़ से 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके कारण कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई जगह सड़क संपर्क टूटने और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही पर असर पड़ा है।  रसुवा से माल्खु तक 20 से ज्यादा सस्पेंशन और मोटरेबल पुल बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं। इनमें धादिंगबेसी को जोड़ने वाला पुल भी शामिल है। पुलों के बह जाने से इन इलाकों में संपर्क और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। 

चंद सेकंड में बह गया सबकुछ
नेपाल बाढ़ के कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि सब कुछ शांत है अचानक मानो जैसे जल प्रलय हुआ हो और चंद सेकंड में ही सबकुछ तबाह हो गया। वीडियो में कई लोग सड़कों पर भागते चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वहां जल का रौंद्र रूप देखने को मिलता है और सब कुछ अपने साथ बहा ले जाता है। यह वीडियो चीन के तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट का है। तबाही का यह वीडियो यह सचमुच डरावना है और आपको विचलित कर सकता है। गियिरोंग पोर्ट जो नेपाल के रसुवा जिÞले के ठीक सामने है। अचानक आई इस बाढ़ ने सबसे पहले यहीं तबाही मचाई और बाद में नेपाल में भारी नुकसान पहुंचाया। कोई सोच भी नहीं सकता कि इसमें कोई बच पाया होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)