सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज फॉर गर्ल्स में ' सृजन' प्रतियोगिता का सफल आयोजन
छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया
जयपुर- सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज फॉर गर्ल्स, जयपुर में 26 अगस्त 2026 को ' सृजन ' कार्यक्रम के अंतर्गत ' राखी मेकिंग ' एवं ' मेहंदी' प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
मेहंदी प्रतियोगिता मेंअं जलि एवं लक्षित राजावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राखी प्रतियोगिता: विजयलक्ष्मी सेन ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह का मार्गदर्शन एवं* *संबल:
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के काम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों को नया सीखने और अपनी मौलिकता को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
What's Your Reaction?

