स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रीती मीणा को सौंपा ज्ञापन,

31 जनवरी तक स्पीड ब्रेकर नहीं बने तो करेंगे चक्का जाम

Jan 6, 2026 - 20:17
 0  3
स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रीती मीणा को सौंपा ज्ञापन,

निवाई। किसान महापंचायत के प्रतिनिधियों ने ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में बनस्थली मोड़ से जोधपुरिया जाने वाले मुख्य सडक़ मार्ग पर स्थित पलेई गांव के मोड पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रीति मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि बनस्थली मोड़ से जोधपुरिया जाने वाले मुख्य सडक़ मार्ग पर साधनों की आवाजाही अत्यधिक होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

 इससे कई लोगों  को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए पहले भी प्रशासन को अवगत करा दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने एसडीएम मीणा से पलेई मोड एवं राधा स्वामी सत्संग के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। ज्ञापन में बतायाकि यदि 31 जनवरी तक प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया तो मुख्य सडक़ पर आम नागरिकों द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में महासचिव गोविंद चौधरी, पलेई अध्यक्ष सूरजनारायण चौधरी, राजाराम पहाड़ी श्रीराम चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)