मुख्यमंत्री के आह्वान पर वार्ड 70 में पौधारोपण

कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Jul 8, 2025 - 17:48
 0  321
मुख्यमंत्री के आह्वान पर वार्ड 70 में पौधारोपण

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 70 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विजयराजे सिंधिया पार्क में मंडल स्तर पर किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष विपिन सिंघल, पार्षद रामोतार गुप्ता, मंत्री सुनील जैन गंगवाल, और संयोजक आनंद चौधरी ने अपने हाथों से पौधे लगाए और जनसंदेश दिया कि हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल का कार्यकर्ताओं द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए मंडल मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने कहा कि “पौधारोपण केवल एक रस्म नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की सौगात है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी संदेश देना

 था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)