मीडिया छात्रों के लिए सतही नहीं, गहन अध्ययन जरूरी: प्रो. के.जी. सुरेश

एचजेयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ 2026 का आयोजन

Sep 9, 2026 - 00:32
 0  2
मीडिया छात्रों के लिए सतही नहीं, गहन अध्ययन जरूरी: प्रो. के.जी. सुरेश

जयपुर. हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में मंगलवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ-2026कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद सत्र हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में इंडिया हैबिटेट सेंटरनई दिल्ली के निदेशक प्रो. के. जी. सुरेश मौजूद रहे. कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के अतिरिक्त निदेशक (जनसंपर्क)लेखक एवं साहित्य समीक्षक डॉ. राजेश कुमार व्यास मुख्य अतिथि थे। अतिथियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर कुलगुरु ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गरिमा श्री ने कियावहीं मंच संचालन डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया।

 विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्डेय ने विश्वविद्यालय का परिचय देते हुए विद्यार्थियों को अपने विषय की गहराई से समझ विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिएबल्कि अपने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ तथ्यात्मक जानकारी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से लगातार पढ़नेसीखने और अपने ज्ञान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।

 मुख्य वक्ता के.जी. सुरेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक पत्रकार के लिए शिक्षण और प्रशिक्षण दोनों जरूरी है। मीडिया विद्यार्थियों को सतही जानकारी के बजाय गहन अध्ययन पर ध्यान देना चाहिएताकि वे अपने विषय के विशेषज्ञ बन सकें। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ अपनी बुद्धिमत्ता का भी इस्तेमाल करें और हर जानकारी को क्रॉस-वेरिफाई करने के बाद ही आगे बढ़ाएं।

 एआई की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश कुमार व्यास ने कहा कि यह साधन हैसाध्य नहीं। तकनीक का इतना भी इस्तेमाल हो कि वह इंसान पर नियंत्रण करने लगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।

मीडिया छात्रों से के.जी. सुरेश का आह्वान

- भाषा पर मजबूत पकड़ बनाएं

- नियमित शोध की आदत विकसित करें

- तथ्यों की गहराई तक जाकर कंटेंट तैयार करें

- बदलते दौर में मल्टीटास्किंग बनें

- किसी भी कंटेंट को लाइकशेयर या रिपोस्ट करने से पहले विचार करें

 पत्रकारिता में अवलोकन जरूरी: डॉ. राजेश व्यास

- पत्रकारिता के लिए व्यावहारिक होना जरूरी

- पत्रकारिता एकमात्र ऐसा अध्ययन हैजहां पढ़कर कोई विषय अछूता नहीं रह जाता

- मीडिया में रहते हुए लगातार अवलोकन करना जरूरी

- शब्दों के संस्कार और भाषा की समझ से पत्रकारिता को बेहतर बनाया जा सकता है

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)