निवाई जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

विहाररत जैन साधु सन्तों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति, एवं आर्यिका माताजी दुर्धटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन, एवं दोषियों को सख्त कार्रवाई

May 26, 2026 - 01:32
 0  141
निवाई जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस
निवाई जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

निवाई - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार को जैन समाज द्वारा विहाररत जैन साधु सन्तों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति, एवं आर्यिका माताजी दुर्धटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन एवं मोन जुलूस निकाला गया जिसमें  हाल ही में दो पूज्य माताजी की सड़क दुर्घटना में असामयिक समाधि की अत्यंत दुःखद घटना ने सम्पूर्ण जैन समाज को गहन पीड़ा एवं चिंता में डाल दिया है। 

विगत वर्षों में भी साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के विहार के दौरान अनेक दुर्घटनाएँ घटित होती रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। संत समाज अहिंसा, संयम, त्याग एवं आध्यात्मिक मूल्यों की जीवंत प्रेरणा है। उनकी सुरक्षा केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज का नैतिक दायित्व है।

इसी गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए पूज्य मुनि श्री 108 श्री सुधा सागर जी महाराज मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के  आह्वान पर दिनांक 25 मई 2026 को देशभर में सकल जैन समाज द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ताकि संत सुरक्षा हेतु कठोर एवं प्रभावी कदम सुनिश्चित किए जा सकें। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि रीवा मध्यप्रदेश में दो आर्यिका माताजी की कार से टक्कर मारकर की गई हत्या के विरोध में एवं सभी साधु साध्वियों के विहार में सुरक्षा प्रदान करने हेतु तथा ऐसे हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को लेकर निवाई जैन समाज द्वारा मोन जुलूस संत निवास नसिंया जैन मंदिर से निकालकर मुख्य मार्गों से होकर अहिंसा सर्किल पहुंचे जहां जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, अग्रवाल युवा परिषद अध्यक्ष सुनील भाणजा, जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला, अग्रवाल समाज चौरासी संरक्षक हुकमचंद जैन, पारसमल , संजय जैन प्रेस, मनोज पाटनी, दिनेश चंवरिया, पवन सांवलिया, सुरेन्द्र माधोराजपुरा, विनोद सुनारा, मोहित चंवरिया, विमल गिन्दोडी़, जितेन्द्र चंवरिया, पवन बोहरा, सुशील गिन्दोडी, शंभु कठमाणा, अमित कटारिया, त्रिलोक सिरस, कमलेश झिलाय, अशोक भाणजा, हेमराज नमक,  मुकेश बनेठा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, राजेन्द्र सेदरिया, राहुल बोहरा, हर्षित संधी, योगेन्द्र झिलाय, कमल पहाड़ी, अतुल ठोलिया, गिर्राज चंवरिया, विनय कासलीवाल, विनोद जौंला, मुकेश संधी, सहित सैंकड़ों जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उपखण्ड मुख्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा। एवं जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया तथा नायब तहसीलदार को त्वरित कार्रवाई करने को ज्ञापन सौंपा। जुलूस में समाज के महिला पुरूषो एवं कई युवाओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)