निवाई के श्रद्धालुओं ने जहाजपुर में मनाया 36 वां आचार्य पदारोहण समारोह
गणमान्य लोगों ने आचार्य श्री को चढ़ाया श्री फल
निवाई - परम पूज्य राष्ट्रीय संत पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का जहाजपुर में आयोजित 36 वां आचार्य पदारोहण महामहोत्सव एवं चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर महाराज का शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व समाज गौरव जैन भामाशाह सम्माननीय अशोक पाटनी आर के मार्बल, संजय पापडी़वाल,
दिगम्बर जैन महासमिति राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विवेक काला, साईबर क्राईम इन्वेस्टीगेटर आदीश गंगवाल, जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला, राकेश संधी, हितेश छाबड़ा, मनोज पाटनी निवाई के आदि गणमान्य लोगों ने जैन मुनियों से धार्मिक चर्चा करके देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान सभी गणमान्य लोगों ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज एवं हितेन्द्र सागर जी महाराज के समक्ष श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया।
What's Your Reaction?

