धर्म नगरी निवाई में आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज का मंगल प्रवेश
22 पिच्छिका धारी चतुर्विंध संध की भव्य अगवाणी
निवाई - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज का निवाई शहर में गाजे बाजे से मंगल प्रवेश हुआ मंगल प्रवेश पर जगह-जगह जैन आचार्य की पाद प्रक्षालन करके अगुवानी की। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज के संध में 22 पिच्छिका धारी चतुर्विंध संध है जिसमें मुनि, आर्यिकाएं एवं क्षुल्लक क्षुल्लिकाएं संध में है।
इस दौरान निवाई में प्रथम बार आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध आर्यिका सुलक्षण मति माताजी की आहार चर्या का सौभाग्य श्रावक लाड़ देवी गोपाल लाल शंभु कुमार कठमाणा आशु जैन को मिला। मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आचार्य महाराज कोटा से विहार कर हिण्डौली, कोटड़ी, जजावर,नेनवां, नगर, टोंक बरोनी होते हुए
निवाई पहुंचे जहां जैन समाज के लोगों ने चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की। विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य के मंगल प्रवेश का जुलूस वैयरहाऊस, बसन्त विहार कालोनी, बड़ा जैन मंदिर, बड़ा बाजार, बंपुई वालों का चेत्यालय, अहिंसा सर्किल, एवं भगवान महावीर मार्ग होते हुए शांतिनाथ मंदिर पहुंचा। जहां आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित किया। धर्म सभा से पूर्व मंगलाचरण पिंकी कठमाणा ने किया।
इस दौरान आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज के चरण प्रक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य नेमीचंद संजय कुमार एवं अंकित कुमार सिरस परिवार को मिला। इस अवसर पर जयपुर, सांगानेर चित्रकुट कालोनी, फागी, माधोराजपुरा, मालपुरा, भीलवाड़ा, टोंक सहित राज्य भर से श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेमचंद गिन्दोडी़ सुशील आरामशीन महावीर प्रसाद छाबड़ा नेमीचंद सिरस हेमंत चंवरिया प्रेमचंद सोगानी विष्णु बोहरा अशोक सिरस सुरेश भाणजा विनोद जैन सुशील गिन्दोडी़ अमित कटारिया सुरेश माधोराजपुरा शकुंतला छाबड़ा शशी सोगानी शकुंतला भाणजा रितु जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?

