वर्षायोग संत का चातुर्मास समाज का हो तभी आनंद की प्राप्ति : ऊर्जयंत सागर
ऊर्जयंत सागर जी के जयकारों से गूंजा मानसरोवर
जयपुर : परम पूज्य उपाध्यक्ष श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज 32 में पवन चातुर्मास के लिए श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर जयपुर में दिनांक 28 जून 2025 को करेंगे मंगल प्रवेश
श्री दिगंबर जैन समाज समिति वरुण पथ मानसरोवर के अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ऊर्जयंत सागर जी महाराज ने आज अपने 32वे वर्षायोग के लिए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हीरा पथ से मंगल विहार करते हुए वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में ऐतिहासिक और भव्य मंगल प्रवेश हुआ
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को मंगल आशीर्वाद देते हुए परम पूज्य उपाध्याय ऊर्जयंत सागर जी महाराज ने कहा की बंधुओं संत वर्षायोग करने आते है और चातुर्मास समाज का होता है क्योंकी संत तो सदैव अपने त्याग का अपनी चर्या का पालन करता है लेकिन चातुर्मास समाज के लिए इसलिए जरूरी है ताकि समाज के आम जन को त्याग का ज्ञान हो सके क्योंकि त्याग के बिना जैन धर्म को समझना असंभव है इसलिए चातुर्मास में आप अपने आप को संयमित और मर्यादित रखेंगे तभी आपका कल्याण संभव है
आप सभी से निवेदन है कि इस वर्षायोग की यह विशेषता रहेगी कि जितने भी कार्यक्रम होंगे वह अपने निश्चित समय पर ही होंगे इसलिए आप अपने आप को अभी से अपने जीवन के कल्याण के लिए तैयार कर ले ताकि इस वर्ष योग का लाभ आप सभी को प्राप्त हो सके
प्रचार संयोजक विनेश सोगानी ने बताया कि इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा के रूप में परम पूज्य उपाध्याय श्री की ऐतिहासिक अगवानी की गई श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा 108 स्थान पर परम पूज्य गुरुदेव के पाद पक्षालन एवं आरती करने का सौभाग्य को प्राप्त हुआ भारतवर्ष से पधारे पूज्य गुरुदेव के अनन्य भक्तों का तिलक एवं माल्या अर्पण कर अभिनंदन स्वागत किया गया धर्म सभा के विधिवत्त शुभारंभ सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेश कुमार जैन टीटी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ, एवं आगम पाठशाला की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुती दी गई
समाज समिति के मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य विमल सागर जी महाराज की के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद संजय कविता, डॉ विदुषी, कनिष्का जैन को प्राप्त हुआ एवं पूज्य गुरुदेव को जिनवाणी रूपी शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य कांता देवी मुकेश अनीता नितिन नेहा गरिमा बड़जात्या लालसोट भगवान महावीर के चित्र के समक्ष पाद पक्षालन करने का सौभाग्य सुक्खानन्द काला परिवार, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य सुरेश चंद जैन कनक लता जैन बांदीकुई को प्राप्त हुआ
समाज समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश सेठी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव के साथ समाज का प्रत्येक वर्ग विशाल शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजे,हाथी, घोडे के साथ नाचते गाते भगवान के जयकारों के साथ पूज्य गुरुदेव की अगवानी की इस अवसर पर प्रताप नगर, दुर्गापुरा, पारसनाथ मंदिर, मानसरोवर महिला मंडल, श्री दिगंबर जैन समाज समिति ने अर्ध समर्पित किए कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य सुरेन्द्र जैन सलूंबर ने किया इस अवसर पर जयपुर जैन समाज के सुखानंद काला कमल दीवान जितेंद्र जैन प्रताप नगर निर्मल पटौदी एमपी जैन ज्ञान बिलाला कैलाश सेठी विनेश सोगानी सुरेश जैन बांदीकुई मुकेश कासलीवाल राजेन्द्र सोनी अनिल जैन सोड़ा वीरेश जैन टीटी अनिल दीवान निर्मल शाह संतोष कांसलीवाल विमल बाकलीवाल चंद्रकांता छाबड़ा हिमानी जैन कनकलता जैन ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति प्रदान की
What's Your Reaction?

