दीक्षारंभ कार्यक्रम में कुलगुरु ने विद्यार्थियों से किया संवाद
कहा- कृषि शिक्षा, शोध में असीम संभावनाएं, गंभीरता से अध्ययन करें विद्यार्थी
बीकानेर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में मंगलवार को कुलगुरु डॉ दुबे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी पूरी लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करें । कृषि शिक्षा, शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। विद्यार्थी ज्ञानार्जन के लिए गंभीर बनें। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, छात्रावास एवं खेलकूद सहित समस्त सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का हरसंभव समाधान किया जाएगा।
What's Your Reaction?

